Gold Price Update : जब भी सोने की कीमत में हलचल आती है, तो आम आदमी से लेकर निवेशक तक सबकी नज़र उसी पर टिक जाती है। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही रहा। भारतीय सर्राफा बाज़ार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जहां कुछ दिन पहले तक सोना 99 हज़ार के पार पहुंच गया था। लेकिन अब सोने की कीमत नीचे आता दिख रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज ₹550 की गिरावट के साथ ₹98,570 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी के साथ 22 कैरेट सोना भी कुछ सस्ता हो गया है।
महानगरों में चल रहे 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
आज महानगरों में चल रहे आज 22 और 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत निम्न प्रकार है :-
दिल्ली में आज 24 में शुद्ध सोने की कीमत ₹98,330 और 22 कैरेट ₹90,150 प्रति 10 ग्राम मिल रहा हैं।
मुंबई में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹99,230 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा हैं।
लखनऊ में आज 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने की कीमत ₹98,230 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,250 प्रति 10 ग्राम मिला है।
चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹98,350 और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹90,130 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
हैदराबाद में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹97,980 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,205 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
पटना में आज 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने की कीमत ₹98,430 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,905 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
चांदी का क्या हाल है?
जहां सोने में गिरावट देखी गई, वहीं चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। चांदी फिलहाल ₹1,04,800 प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। यानी जो लोग चांदी खरीदना चाह रहे हैं, उनके लिए अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं है।
कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?
विशेषज्ञों का मानना है कि ये गिरावट कोई अचानक नहीं है। इसके पीछे कई बड़ी वजहें हैं। वैश्विक बाज़ार में मांग में गिरावट, अमेरिकी डॉलर की मज़बूती, अमेरिका में रोजगार आंकड़ों में सुधार और फेड की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद का कम होना। इन सभी बातों ने मिलकर सोने पर दबाव बनाया है। निवेशकों की नज़र अब दूसरी सुरक्षित जगहों पर है, और सोने की मांग थोड़ी कम हो गई है।
सोने की शुद्धता के हिसाब से दाम में बदलाव
- 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,120 से घटकर ₹98,570 पर आ गई है।
- 99.5% शुद्धता वाला सोना अब ₹98,100 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
क्या ये गिरावट आगे भी जारी रहेगी?
रिपोर्ट्स की मानें तो जब तक वैश्विक स्तर पर स्थिति साफ नहीं होती, सोने में इस तरह की हलचल बनी रह सकती है। अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड टैरिफ पर असमंजस भी बाजार को प्रभावित कर रहा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें ₹95,500 से ₹97,500 के बीच रह सकती हैं।
निवेशकों के लिए सलाह
अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये समय सतर्कता का है। हर खबर और अपडेट पर नज़र रखना ज़रूरी है। किसी भी निर्णय से पहले बाज़ार को समझें और विशेषज्ञ की सलाह लें।
निष्कर्ष
सोने की मौजूदा कीमतों में गिरावट ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। घरेलू मांग थोड़ी धीमी है, और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से भी मज़बूत संकेत नहीं मिल रहे। ऐसे में आने वाले कुछ दिन सोने के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई कीमतें समय और स्थान के अनुसार बदल सकती हैं। कृपया निवेश करने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से संपर्क ज़रूर करें।